होशंगाबाद। वंदे नर्मदा ग्रुप द्वारा आज नर्मदा गौरव सम्मान का आयोजन नर्मदा महाविद्यालय में आयोजित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजो मालवीय ने उपस्थित सभी महिलाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम
का प्रारंभ सरस्वती पूजन से किया गया। तत्पश्चात समाज में अपनी विभिन्न भूमिका निभाने वाली नारी शक्ति को सम्मानित किया गया। इन सम्मानित होने वाली महिलाओं में समाजसेवा, कला, पत्रकारिता, खेल एवं समाज में
अपना विशिष्ट और सराहनीय योगदान देने वाली महिलाएं शामिल थीं। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती सोलंकी एवं वंदना दुबे ग्रुप की अध्यक्ष उपस्थित रहीं।
सम्मानित हुई नारी शक्ति
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







