इटारसी। नर्मदापुरम में दो भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों, टी. प्रतीक राव और अनिशा श्रीवास्तव, का तबादला हो गया है। इन तबादलों के बाद, दो नए अधिकारियों ने उनकी जगह कार्यभार संभाला है। नर्मदापुरम कलेक्टर, सोनिया मीणा ने 22 सितंबर, 2025 को इस संबंध में आदेश जारी किए।

के नए एसडीएम
टी. प्रतीक राव, जो पहले इटारसी के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) थे, उनको अपर आयुक्त नगर पालिक निगम, ग्वालियर स्थानांतरित किया गया है। उन्हें 22 सितंबर, 2025 को उनकी नई पोस्टिंग के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया। संयुक्त कलेक्टर नीलेश कुमार शर्मा को इटारसी के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और अनुविभागीय दंडाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
अनिशा श्रीवास्तव, जो पिपरिया की अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) थीं, उनका तबादला कार्यकारी संचालक, मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम, क्षेत्रीय कार्यालय, ग्वालियर में हो गया है। उन्हें भी 22 सितंबर, 2025 को उनकी नई पोस्टिंग के लिए कार्यमुक्त किया गया। संयुक्त कलेक्टर देवेन्द्र प्रताप सिंह को पिपरिया के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और अनुविभागीय दंडाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।









