दिया जाएगा आइसक्रीम फैक्ट्री संचालक को नोटिस
इटारसी। रीयल नॉवेल्टी आइसक्रीम फैक्ट्री संचालक पर नगर पालिका द्वारा सरकार रोड तोडऩे पर लगभग 1 लाख 27 हजार रुपए का जुर्माना किया जा सकता है। आज नगर पालिका ने कार्रवाई करके फैक्ट्री के साइड में सरकारी जमीन पर नलकूप उत्खनन कर रही मशीन जब्त करायी है। दो दिन पहले काम रोकने के बावजूद संचालक ने उत्खनन जारी रखा। सूचना मिलने पर सीएमओ सुरेश दुबे ने जल विभाग के तीनों जोन प्रभारी रविन्द्र जोशी, संजय दुबे और राजा मालवीय को भेजा तथा पुलिस को सूचना की।
पुलिस ने जल विभाग के साथ काम रुकवाया और नलकूप उत्खनन कर रही प्रदीप चौरसिया की मशीन को जब्त कर थाने लेकर आए। सीएमओ श्री दुबे ने कहा कि फैक्ट्री संचालक ने सरकारी रोड तोडऩे पर एसओआर दर से करीब 1 लाख 27 हजार का नुकसान किया है। उनको इस राशि को जमा करने का नोटिस दिया जाएगा। यदि यह राशि जमा नहीं की गई तो फिर एफआईआर करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि मशीन मालिक पर भी जुर्माना किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि रीयल नॉवेल्टी आइसक्रीम फैक्ट्री संचालक ने नगर पालिका से नलकूप खनन की अनुमति तो ली थी, लेकिन वे हाल ही में बनी रोड पर खनन करा रहे थे। उन्होंने रोड का एक बहुत बड़ा हिस्सा तोड़ दिया है जिससे नगर पालिका को नुकसान हुआ है। विभागीय कर्मचारियों ने पुलिस के साथ जाकर काम रुकवाया और मशीन जब्त की है। मौके पर पंचनामा तैयार कराया है। उनको चौबीस घंटे में राशि जमा करने का नोटिस दिया जाएगा। यदि राशि जमा नहीं की तो फिर एफआईआर करायी जाएगी।
हो सकता है सवा लाख रुपए का जुर्माना
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







