---Advertisement---

ई-वेस्ट से बना स्वच्छता का प्रतीक इटारसी का नया शुभंकर ‘ईंट्रू’ का लोकार्पण

By
On:
Follow Us

इटारसी। ‘स्वच्छता ही सेवा है’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए, इटारसी नगर पालिका ने एक अनोखा शुभंकर ‘ईंट्रू’ तैयार किया है। यह शुभंकर पूरी तरह से कचरे से बनाया गया है, जिसमें पुराने कीबोर्ड, कंप्यूटर पार्ट्स, कबाड़ में पड़ी वाहनों की चादरें और ट्रेंचिंग ग्राउंड से इकठ्ठा किया गया वेस्ट शामिल है।

3 आर सिद्धांत पर आधारित

‘ईंट्रू’ का निर्माण 3 आर सिद्धांत (Reduce, Reuse, Recycle) पर आधारित है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को यह संदेश देना है कि बेकार और अनुपयोगी वस्तुओं को भी रचनात्मकता के माध्यम से उपयोगी बनाया जा सकता है। यह शुभंकर ‘वेस्ट टू वंडर्स’ की सोच को दर्शाता है, जहां ई-वेस्ट और कबाड़ जैसे पर्यावरण के लिए हानिकारक कचरे को नवाचार और पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक में बदल दिया गया है।

लोकार्पण और नागरिकों को संदेश

शुभंकर ‘ईंट्रू’ का लोकार्पण पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, निवृतमान एसडीएम टी. प्रतीक राव, तहसीलदार शक्ति सिंह तोमर और मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ऋतु मेहरा की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों ने ओवर ब्रिज से शहर के अंदर आने वाले मार्ग ‘ईंट्रू’ मार्ग का लोकार्पण भी किया। नगर पालिका ने उम्मीद जताई है कि ‘ईंट्रू’ शहर की नई पहचान बनेगा और हर नागरिक को अपने घरों और कार्यस्थलों में वेस्ट मैनेजमेंट और रीसाइक्लिंग की आदत अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। स्थानीय नागरिकों और संस्थाओं ने इस पहल की सराहना की है, उनका मानना है कि यह शुभंकर स्वच्छता अभियान को और गति देगा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.