इटारसी। तरुण अग्रवाल मंडल के तत्वावधान में चल रहे अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025 के अंतिम दिवस में अग्रसेन जयंती के अवसर पर भगवान अग्रसेन की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में सामाजिक सदस्य मारवाड़ी वेशभूषा में महिलाएं एवं पुरुष वर्ग भगवान अग्रसेन को पालकी में बैठ कर नगर भ्रमण पर निकले।
अग्र कुल प्रवर्तक महाराज अग्रसेन जयंती अग्रवाल समाज द्वारा धूमधाम से मनाई गई। अग्रवाल भवन से निकली शोभायात्रा 11 वी लाइन सराफा बाजार जयस्तंभ चौक से होते हुए वापस अग्रवाल भवन में समाप्त हुई। शोभायात्रा का सामाजिक बंधुओं ने जहां जगह स्वागत किया साथ ही प्रसाद भी बांटा गया।
अग्रवाल समाज के पुरुष एवं महिलाएं पारंपरिक मारवाड़ी वस्त्रों निकले। यात्रा के आगे 18 घोड़ों के उपर अग्र कुल के 18 गोत्रों के रूप में बच्चे आगे आगे चल रहे थे। यात्रा का भव्य स्वागत जयस्तंभ चौक पर सामाजिक बंधुओं द्वारा किया गया।









