---Advertisement---

रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं ने 22 यूनिट रक्तदान कर मनाई दीनदयाल उपाध्याय जयंती

By
On:
Follow Us

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पुरानी इटारसी द्वारा ‘सेवा पखवाड़े’ के अंतर्गत आज रक्तदान शिविर और भारतीय राजनीति के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। यह शिविर मानव सेवा और संगठन के विचारों को जमीन पर उतारने का एक सफल प्रयास रहा।

22 यूनिट रक्तदान, 40 पंजीयन

शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भारी उत्साह दिखाया। कुल 22 यूनिट रक्तदान किया गया और 40 से अधिक युवाओं ने रक्तदान के लिए अपना पंजीकरण कराया। इस अवसर पर युवाओं ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मानव सेवा का संकल्प लिया।

पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का स्मरण

इसी कार्यक्रम में, अंत्योदय दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती भी मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का संकल्प दोहराया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने ‘सेवा पखवाड़े’ के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों की सराहना की और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए कार्यकर्ताओं की सक्रियता की प्रशंसा की और सभी को निरंतर सेवा कार्यों में जुड़े रहने का आह्वान किया। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने भी इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं की समाज हित में सक्रिय भूमिका को सराहा। नगर मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो ने स्वागत भाषण दिया। संचालन विनोद लोंगरे ने, और आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री अतुल शुक्ला ने किया।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल राजपूत, शासकीय हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ.आरके चौधरी, डॉ. पंकज मणि पहारिया, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष राजू सिकंदर, पार्षद जिम्मी कैथवास, अशोक दुबे, गुलाबदास पाटिल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मध्यप्रदेश रक्त दान सेवा ग्रुप और ऑल इंडिया ब्लड मोटिवेटर्स के सदस्य उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.