इटारसी। देवी शक्ति मां भगवती की आराधना और शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में, पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट हरिद्वार से संबद्ध भारत स्वाभिमान न्यास, जिला नर्मदापुरम (म.प्र.) और पतंजलि योग समिति ने संयुक्त रूप से एक सम्मान समारोह और प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन 28 सितंबर 2025 रविवार को दोपहर 02 बजे ईश्वर रेस्टॉरेंट में किया है। कार्यक्रम में पतंजलि किसान सेवा समिति, युवा भारत, महिला पतंजलि योग समिति एवं कौशल विकास समिति, जिला-नर्मदापुरम (म.प्र.) के द्वारा प्रशिक्षित हुए योग शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किये जाएंगे।
मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सीतासरन शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक रहेंगे तथा अध्यक्षता दर्शन सिंह चौधरी, सांसद, करेंगे। अतिथि करण सिंह पंवार, राज्य प्रभारी, भारत स्वाभिमान न्यास म.प्र. (पूर्व), पंकज चौरे, अध्यक्ष, नगर पालिका इटारसी, और रितेश कुमार जैन, संरक्षक, भारत स्वाभिमान न्यास जिला-नर्मदापुरम, सम्मिलित होंगे। भारत स्वाभिमान न्यास के प्रतिनिधि मोहन गौर (जिला प्रभारी), ने सभी से इस पवित्र पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर अनुग्रहित करने का अनुरोध किया है।









