इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इटारसी में सेवा पखवाड़ा अभियान (17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत 26 सितंबर 2025 को ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ एवं एचआईवी जागरूकता अभियान पर एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग की सहभागिता से संपन्न हुआ। स्वस्थ नारी, सशक्त राष्ट्र का आधार महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. अर्चना शर्मा ने कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता ने बताया कि ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की एक अभिनव योजना है। इसके तहत देश के एक लाख से अधिक सरकारी चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से कैंसर, डायबिटीज, एनीमिया और एड्स जैसी बीमारियों की व्यापक जांच की जा रही है। डॉ. मेहता ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य माता और बहनों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शिक्षित बनाना और जागरूकता बढ़ाना है। केंद्र सरकार माता और बहनों को राष्ट्र की शक्ति का आधार बनाने के लिए कृतसंकल्पित है।
विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी परिचर्चा के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। डॉ. प्रेसी यशोधरा (जनसेवा रुग्णालय) ने एड्स सुरक्षा संबंधी सुझाव साझा किए और यौन समस्याओं को डॉक्टर, मित्र या करीबी परिवारजनों से साझा करने की सलाह दी। डॉ. सुमेधा शर्मा ने महिलाओं में होने वाली सामान्य बीमारियों जैसे एनीमिया और सांस फूलने के बारे में जानकारी दी तथा पोषण आहार लेने के उपाय बताए। नरेंद्र यादव ने टीबी के लक्षण व उपचार और शासकीय चिकित्सालयों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने टीबी में प्राप्त शासकीय योजनाओं के जन लाभ की जानकारी भी दी।
बसंत सोनी ने एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए इसके लक्षण, प्रकार, उपचार और सावधानियों पर प्रकाश डाला। गणेश ऊपारिया ने भविष्य के प्रति सतर्कता, एचआईवी के विशेष कारणों और नशा मुक्ति संबंधी जागरूकता दी। उन्होंने कन्याओं के पोषण हेतु समाज और परिवार की जागरूकता की आवश्यकता को भी बताया। इस परिचर्चा में महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रश्मि तिवारी, डॉ. ओपी शर्मा, डॉ. अरविंद शर्मा, डॉ. पीके अग्रवाल, श्रीमती सुशीला व बड़े डॉ. आशून्ता कुजूर, डॉ. सुसन मनोहर तथा अन्य समस्त स्टाफ और लगभग 85 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन कुमारी शिखा चंद्रवंशी ने किया तथा डॉ. एकता मालोनिया ने आभार प्रदर्शन किया।









