इटारसी। तवा बांध (Tawa Dam) के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते शनिवार, 27 सितंबर 2025 को बांध का जलस्तर स्थिर रखने के लिए अतिरिक्त जल की निकासी शुरू कर दी गई है।
तवा परियोजना संभाग के कार्यपालन यंत्री द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आज प्रातः 6 बजे से तवा बांध का एक जलद्वार (गेट) 5.00 फीट तक खोला गया है। इस निकासी से 8812 क्यूसेक अतिरिक्त जल तवा नदी में छोड़ा जा रहा है।
- वर्तमान स्थिति (27/09/2025, सुबह 6 बजे)
- वर्तमान जल स्तर (WL) | 1166.40 फीट
- अधिकतम जल स्तर (FRL) | 1165.70 फीट
- लाइव जल भराव | 101%
- पानी की आवक (Inflow) | 12000 क्यूसेक (लगभग)
- आउटफ्लो (Outflow) | 12482 क्यूसेक (लगभग)
- आज की वर्षा 9.40 मि.मी.









