---Advertisement---

संडे सोशल फाउंडेशन ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर लिया नशामुक्ति और शिक्षा का संकल्प

By
On:
Follow Us

इटारसी। सामाजिक संस्था ‘संडे सोशल फाउंडेशन’ ने देश के महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती को बड़े श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया। कार्यक्रम आज सुबह 10 बजे आजाद चौराहा पुरानी इटारसी में आयोजित किया गया। संस्था के सदस्यों व क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने केक काटकर जन्म दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया और भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

नशामुक्ति और रोजगार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता रघुवीर मालवीय और राजकुमार मालवीय ने भगत सिंह के सादगी भरे जीवन को सभी के लिए एक प्रेरणा स्रोत बताया और उनके आदर्शों को अपनाने का आग्रह किया। संस्था के अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि भगत सिंह एक सशक्त नागरिक थे, जो देश की प्रगति के लिए युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने में विश्वास रखते थे। संडे सोशल फाउंडेशन ने भगत सिंह के जन्म दिवस पर यह संकल्प लिया है कि वह समाज के उपेक्षित एवं गरीब वर्ग के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देगी और युवाओं को कौशल विकास, नशामुक्ति एवं रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी।

संस्था का उद्देश्य युवाओं को देशभक्ति, सेवा और रचनात्मक कार्यों में लगाना है। इस अवसर पर आशीष मालवीय, सेठ कन्हैयालाल, संतोष जोशी, नितिन कटारे, आकाश डाभी, भागवत दास डाभी, सूरज बरुवे, सुमन कनोजिया, शंभूलाल कोची, शिवम शर्मा, दिलीप, नितिन प्रजापति, संदीप गौर, कैलाश गौर, भगवानदास सेन, मनोज गौर, गोविन्दा, विकास आमनेर, गोल्डन, विशाल बनवारी और सोनू बरकने सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.