इटारसी। भोपाल से अपने विधानसभा क्षेत्र सिवनी मालवा के ग्राम भैरोपुर के लिए निकले प्रदेश के पूर्व लोक निर्माण मंत्री सरताज सिंह की गाड़ी का बरखेड़ा के पास एक्सीडेंट हो गया है। हालांकि घटना में श्री सिंह बाल-बाल बच गए हैं। घटना के बाद शिकायत औबेदुल्लागंज पुलिस स्टेशन में दर्ज करायी है।
बताया जाता है कि श्री सिंह का वाहन जब भोपाल से बरखेड़ा के पास पहुंचा तो होशंगाबाद की ओर से जा रहे एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी। श्री सिंह ग्राम भैरोपुर में मृतक किसान के परिजनों ने मिलने आ रहे थे कि यह घटना हो गयी। दुर्घटना के बाद उनके शुभचिंतकों ने टेलीफोन पर उनका हाल चाल जाना।
पूर्व मंत्री सरताज सिंह का वाहन दुर्घटनाग्रस्त
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







