इटारसी। नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर, सेवा भाव समिति द्वारा हर्षाेल्लास के साथ कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति ने समाज को बेटियों को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। परंपरा अनुसार, कार्यक्रम में बालिकाओं का पूजन किया गया और उन्हें भोज कराकर आशीर्वाद लिया गया। समिति के सदस्यों ने इस अवसर पर कहा कि नवरात्रि का पर्व केवल भक्ति का नहीं, बल्कि शक्ति और करुणा का संदेश देता है।
शिक्षा और सुरक्षा का संकल्प
समिति ने बल देते हुए कहा कि कन्या पूजन की परंपरा हमें यह दिलाती है कि समाज की हर बेटी हमारे भविष्य की आशा है। सच्चा पूजन तभी होगा जब हम बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान देंगे तथा उनके सशक्त भविष्य की राह प्रशस्त करेंगे।
स्कान संस्था में आयोजित इस कार्यक्रम में, समिति से जुड़ीं गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज की पूर्व अध्यक्ष आशू मालवीय, पूर्व उपाध्यक्ष प्रेमलता मालवीय, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष संगीता मालवीय, अनुराधा भारती, प्रीति मालवीय, शीला मालवीय, अनिता मालवीय, विनीता मालवीय, मालती मालवीय, प्रमिला मालवीय, सविता मालवीय, संध्या शक्ति मालवीय, रेखा मालवीय, रजनी मालवीय, शारदा मालवीय, सोनम मालवीय, भारती उमेश मालवीय और अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में, बालिकाओं को उपहार वितरित किए गए और उन्हें आशीर्वाद दिया गया। समिति ने यह संकल्प लिया है कि आने वाले समय में भी बेटियों को सशक्त बनाने हेतु शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियां निरंतर जारी रहेंगी।









