इटारसी। पोषण माह सितंबर 17 से अक्टूबर 16, 2025 के अवसर पर, आंगनवाड़ी केंद्र 124 (वार्ड नं. 25) में 8 वें पोषण माह (2025-2026) का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस माह का मुख्य उद्देश्य बच्चों की सक्रिय जांच और वंचित बच्चों की उचित निगरानी सुनिश्चित करना है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में नई आंगनबाड़ी अधिकारी, सुपरवाइजर सरस्वती मिश्रा तथा पालक, वार्ड पार्षद और अटल बाल पालक सहित वार्ड 25, सेक्टर 23 के सभी हितग्राही एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियां
- उद्घाटन एवं सम्मान : बच्चों एवं महिलाओं द्वारा उद्घाटन कार्यक्रम को प्रस्तुत किया गया।
- पोषाहार वितरण : अटल बाल पालक द्वारा बच्चों को उपहार स्वरूप भेंट दिए गए, और सभी को नाश्ते का वितरण किया।
- संतुलित आहार पर मार्गदर्शन : परियोजना अधिकारी ने संतुलित आहार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी को हरी सब्जियां, अनाज, दालें, फल खाने की सलाह दी, जो बच्चों और महिलाओं में पोषण की कमी को दूर करने में सहायक हैं।
- प्रशंसा : नई आंगनबाड़ी की व्यवस्था और प्रयासों की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की। इस आयोजन ने समुदाय के भीतर पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अति कुपोषित बच्चों की देखभाल पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक मजबूत कदम उठाया है।









