इटारसी। बंगाली कालोनी खेड़ा निवासी एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके पिता और भाई ने उसे अस्पताल लेकर आए, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार बंगाली कालोनी खेड़ा निवासी सुरजीत दास पिता रंजीत दास 18 वर्ष ने अपने ही घर के ऊपरी कमरे में जाकर फांसी लगा ली। घटना दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है, घटना के वक्त परिजन नीचे थे। पिता रंजीत और भाई मंजीत उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
युवक फंदे पर झूला
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







