इटारसी। दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर नगर पालिका परिषद इटारसी द्वारा शहर के प्रमुख पानी सप्लाई प्लांट (समवेल), खेड़ा पर विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने पूरे विधि-विधान के साथ संयंत्र की पूजा-अर्चना की। पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीएमओ रितु मेहरा, जल सभापति श्रीमती गीता देवेंद्र पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु मौजूद रहे।
इससे पूर्व, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने वाहन शाखा में सभापति राकेश जाधव के साथ मिलकर नगर पालिका के वाहनों का पूजन भी किया। पूजन उपरांत, उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।









