---Advertisement---

स्वच्छता सेवा पखवाड़ा का समापन, गांधी जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान

By
On:
Follow Us

इटारसी। भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय, सुखतवा में स्वच्छता अभियान और विकसित भारत की थीम पर आयोजित स्वच्छता सेवा पखवाड़ा का आज महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर समापन हुआ। यह विशेष पखवाड़ा कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीता राजपूत के संरक्षण में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, रेड रिबन क्लब, रेड क्रॉस सोसायटी और स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीता राजपूत ने कहा कि, हमें गांधी जी के उद्देश्यों पर चलने की सोच रखना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से महात्मा गांधी के स्वदेशी की भावना को साकार करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

पखवाड़े के दौरान बहुआयामी गतिविधियां

16 दिवसीय इस अभियान के दौरान समाज और पर्यावरण को जागरूक करने वाली कई महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित की गईं। अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से गोद ग्राम रेसल पाठा में स्वच्छता रैली निकाली गई और स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा की गई। स्वस्थ नारी सशक्त नारी थीम पर सामाजिक कुरीतियों के प्रति नुक्कड़ नाटक, पर्यावरण जन जागरूकता रैली, पौधारोपण, स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी शामिल रहे।

गांधी जयंती पर स्वदेशी और सत्य-अहिंसा की शपथ

समापन के दिन, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण के उद्देश्य को साकार करने के लिए एक कार्यशाला भी आयोजित हुई, जिसमें डॉ. सतीश ठाकरे ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के महत्व पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों को सत्य और अहिंसा की शपथ भी दिलाई गई।

पूरे कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राधा आशीष पांडे, डॉ. सतीश ठाकरे, डॉ. हिमांशु चौरसिया, डॉ. मंजू मालवीय, श्रीमती कामधेनु पटोदिया, आयुष सादराम, डॉ. प्रवीण कुशवाहा, डॉ. धीरज गुप्ता तथा श्रीमती संध्या उपाध्याय और स्वयंसेवकों/विद्यार्थियों के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई अधिकारी डॉ. राधा आशीष पांडे ने किया, आयुष सादराम ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.