---Advertisement---

नगर पालिका इटारसी की पहल ‘रीसाइकल रेलिंग’ से कचरा स्थल बना आकर्षण का केंद्र

By
On:
Follow Us

इटारसी। नगर पालिका परिषद इटारसी ने स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक सराहनीय और प्रेरणादायी कदम उठाया है। शहर से एकत्रित किए गए सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन को पुनर्चक्रित (रीसाइकल) कर उससे ‘मनमोहक रीसाइकल रेलिंग’ तैयार की गई है।

इस पहल की सबसे खास बात यह है कि यह आकर्षक रेलिंग एक ऐसे स्थल पर स्थापित की गई है, जो पहले नागरिकों और व्यापारियों द्वारा कचरा फेंकने का अड्डा बनता जा रहा था। नगर पालिका ने इस स्थान का न केवल सौंदर्यकरण किया, बल्कि कचरे को एक उपयोगी और सुंदर वस्तु में बदलकर इसे आकर्षण का केंद्र बना दिया है।

मुख्य उद्देश्य

  • प्लास्टिक प्रदूषण को कम करना।
  • कचरे से संसाधन (Waste to Wealth) की सोच को बढ़ावा देना।
  • सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यकरण कर शहर को स्वच्छ बनाना।
  • नागरिकों को यह संदेश देना कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सबकी भागीदारी आवश्यक है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.