इटारसी। शहर के गांधी ग्राउंड इलाके से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी हुई मोटरसाइकिल एक साउंड सिस्टम संचालक की है, इस संबंध में थाना प्रभारी, इटारसी को लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीरज सेन (उम्र 44 वर्ष), निवासी एल.आई.जी. 74, एम.जी.एम. कॉलेज के पास, वार्ड नं. 11 इंदिरा कॉलोनी, इटारसी ने बताया कि वह एक साउंड सिस्टम लगाने का काम करते हैं। कल यानी 2 अक्टूबर 2025 की रात उनकी मोटरसाइकिल हीरो कंपनी की स्प्लेंडर, कलर ब्लैक-ब्लू, मॉडल वर्ष 2014 (रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 05 एमके 8036) गांधी ग्राउंड के गेट पर खड़ी थी, जहां वह रामलीला के कार्यक्रम में साउंड सिस्टम का काम कर रहे थे।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने रोज की तरह रात में अपनी मोटरसाइकिल वहीं खड़ी की थी। जब वह रात को करीब 10:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल लेने गए, तो वह वहां से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला। नीरज सेन ने पुलिस से निवेदन किया है कि उनकी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।









