इटारसी। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की समाप्ति और शरद पूर्णिमा के अत्यंत शुभ अवसर पर, क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दादा दरबार तवानगर में भव्य धार्मिक आयोजन रखा गया है। ‘जय श्री दादाजी धूनी वाले सदा प्रसन्न रहें’ के जयघोष के साथ, दादा दरबार समिति ने सभी श्रद्धालुओं को इस पावन कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।
कन्या पूजन और भंडारा
यह आयोजन मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी। इस दौरान नौ देवियों का स्वरूप मानी जाने वाली छोटी कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया जाएगा। पूजन के उपरांत इन कन्याओं को भोजन कराया जाएगा। इसके पश्चात उपस्थित सभी भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है। दादा दरबार समिति ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से अनुरोध किया है कि वे इस पुण्य अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर दादाजी धूनी वाले का आशीर्वाद प्राप्त करें और धर्म लाभ लें।









