---Advertisement---

आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर में निकला पथ संचलन

By
On:
Follow Us

इटारसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, आज 5 अक्टूबर 2025 को इटारसी नगर में एक विशाल और अनुशासित पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह ऐतिहासिक संचलन संघ के स्वयंसेवकों के संकल्प, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के प्रति अटूट समर्पण को प्रदर्शित करता हुआ नगर के प्रमुख मार्गों से गुजऱा।

अनुशासन और देशभक्ति का प्रदर्शन

सैंकड़ों की संख्या में पूर्ण गणवेश में सजे स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर मार्च किया। संचलन के दौरान बैंड की धुन पर स्वयंसेवकों का समान तालमेल देखते ही बन रहा था, जो आरएसएस के कठोर अनुशासन की मिसाल पेश कर रहा था। नगर के नागरिक बड़ी संख्या में सडक़ों के किनारे खड़े होकर पुष्प वर्षा कर रहे थे और जयकारों से स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ा रहे थे।
पथ संचलन ने विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए अपनी यात्रा शुरू की और सिंधी कॉलोनी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से गुजरते हुए आगे बढ़ा। इस दौरान, नागरिकों ने संघ के स्थापना के शताब्दी वर्ष को एक पर्व के रूप में मनाया।

सुरक्षा और प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था

इतने बड़े और महत्वपूर्ण आयोजन के दौरान, नगर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए थे। पथ संचलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद रही। एसडीओपी वीरेंद्र मिश्रा और थाना प्रभारी गौरव बुंदेला सहित इटारसी पुलिस थाने का समस्त बल पूरे मार्ग पर मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने स्वयं मौके पर मोर्चा संभाला और यातायात प्रबंधन को सुचारू बनाए रखा ताकि संचलन शांतिपूर्ण और निर्बाध रूप से संपन्न हो सके।

शताब्दी वर्ष का संकल्प

यह पथ संचलन सिर्फ एक मार्च नहीं था, बल्कि संघ के 100 वर्षों की यात्रा और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक था। स्वयंसेवकों ने इस अवसर पर अगले 100 वर्षों के लिए राष्ट्र सेवा के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया।
आरएसएस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, ‘संघ की यह शताब्दी यात्रा राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने के संकल्प की यात्रा है। इटारसी के नागरिकों का अपार स्नेह हमें अपने लक्ष्य की ओर और मजबूती से बढऩे की प्रेरणा देता है।’

नवग्रह मंदिर के सामने पुष्पवर्षा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 5 अक्टूबर को संपूर्ण नगर का सामूहिक पथ संचलन अटल उद्यान गांधी स्टेडियम के सामने से प्रारंभ किया गया। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर समिति के द्वारा पुष्प वर्षा एवं आतिशबाजी कर पथ संचलन का स्वागत किया गया। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद सचिव जितेंद्र अग्रवाल बबलू उपाध्यक्ष देवेंद्र पटेल, अमित मौर्य, कोषाध्यक्ष दीपक जैन, संगठन मंत्री सुनील दुबे, सुरेंद्र राजपूत, मांगीलाल परिहार गोपाल विश्वकर्मा पंडित पीयूष पांडे आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

पथरौटा में हुआ स्वागत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन का गांव की महिलाओं ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ फूलों की वर्षा करके स्वागत किया। इस अवसर पर, गांव की महिलाएं सडक़ के किनारे पंक्तिबद्ध खड़ी दिखीं। रंग-बिरंगी साडिय़ों में सजी महिलाओं ने अपने हाथों में फूल रखे थे और रैली के गुजरते ही उन पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान महिलाओं में गजब का उत्साह और हर्षोल्लास देखने को मिला।

इस स्वागत समारोह ने गांव में एक सकारात्मक और जागरूक माहौल पैदा किया। श्रीमती संध्या चौरे पथरौटा और श्रीमती बबीता वर्मा ने इस पहल पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कार्य और संघ के प्रयासों को देखकर गांव की अन्य महिलाएं भी जागरूक हो रही हैं।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.