---Advertisement---

मस्जिद हुदा नया यार्ड में मेधावी छात्रों का सम्मान, विधायक वर्मा ने की लाखों की घोषणा

By
On:
Follow Us

इटारसी। शिक्षा के प्रति जागरूकता और विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से, आज, 5 अक्टूबर 2025 (रविवार) को मस्जिद हुदा, नया यार्ड द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मेधावी छात्रों को कैरियर मार्गदर्शन प्रदान करना और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिवनीमालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा रहे। इस दौरान मस्जिद हुदा कमेटी के सदर एम अली, मुस्ताक अहमद, हेमराज सिसोदिया, मौलाना मोहम्मद जाने आलम, पैट्रिक शाहू, और कमेटी के अन्य गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने अपने संबोधन में मेधावी छात्रों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, आज हमारी बेटियां शिक्षा के हर क्षेत्र में बेटों से किसी भी मायने में पीछे नहीं हैं। वे पढ़ाई में अव्वल आकर न केवल परिवार, बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने पंचायत गोची तरोंदा कब्रिस्तान के लिए 1,00,000 (एक लाख रुपये) और आयोजन समिति को प्रोत्साहन के रूप में 11,000 (ग्यारह हजार रुपये) की राशि देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में राना साइन कुरैशी भी मौजूद थीं जिन्हें हाल ही में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान भोपाल द्वारा रसायन शास्त्र में मास्टर ऑफ साइंस की प्रतिष्ठित उपाधि से नवाजा गया है। उनकी उपलब्धि ने कई युवा छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।

125 से अधिक मेधावियों का सम्मान

मस्जिद हुदा कमेटी के सचिव शेख यूनुस ने बताया कि इस वर्ष विभिन्न स्तरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 125 बच्चों का सम्मान किया गया। इनमें शामिल रहे इंटरनेशनल लेवल पर वेदांत पटेल और दिव्यांश तिवारी, नेशनल लेवल पर आलिया अली, ईशान खान, एंजेल मशीह, अनंत मालवीय, और आशीष मालवीय, स्टेट लेवल पर कबीर खान, कक्षा 12वीं में अव्वल जिया खान, अलीशा रैकवार, अलीशा बी, और ज्योति वानखेड़े, कक्षा 10 वीं में अव्वल हुजैफा अंसारी, दीपेश सराठे, और सारा खान का सम्मान किया।

संचालन पंच शेख फारूख ने, सोहेल खान ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। अमीनुद्दीन अंसारी (टीसी) ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नदीम खान, जाकिर अली, अमन अली, फिरोज खान, सुभान शाह, हनीफ खान, मोहसिन खान, अरमान खान, नासिब खान, अरशद खान, साबिर अली, इमरान बेग, और मस्जिद हुदा के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.