इटारसी। शहर की बेटी ऋषिका पटेल, पिता राकेश पटेल, ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इंदौर में आयोजित एमपी बेंच प्रेस डेड लिफ्टिंग प्रतियोगिता में ऋषिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे इटारसी शहर का नाम रोशन हुआ है। ऋषिका ने यह स्वर्ण पदक जीतकर आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई
अब ऋषिका की निगाहें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने पर टिकी हैं। वह 28 नवंबर को हरियाणा के करनाल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। ऋषिका पटेल ने लगातार शानदार प्रदर्शन कर यह साबित किया है कि वह खेल जगत में एक बड़ा मुकाम हासिल करने का दम रखती हैं।









