इटारसी। मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानन्द तिवारी के नेतृत्व में आज जय स्तम्भ चौक पर भगवान महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ सबसे पहले दुर्गा मंदिर में भगवान वाल्मीकि का पूजन कर किया। सभी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं ने जय स्तंभ चौक पर वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक जैन और जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष बाबू चौधरी ने महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित महान ग्रंथ ‘रामायण’ के माध्यम से समाज को दिए समरसता और मानव कल्याण के संदेशों पर जोर दिया। गजानन्द तिवारी ने कहा कि भगवान वाल्मीकि सनातन धर्म की आस्था के प्रतीक हैं। उन्होंने रामायण महाकाव्य की रचना कर मानव जाति के उद्धार और जीवन जीने के मार्ग को प्रशस्त किया। आभार प्रदर्शन महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री नेहा चावरे ने किया।
इस अवसर पर संतोष गुरियानी, पंकज राठौर, कमल दर्डा, राकेश चंदेले, प्रवीण गांधी, अजय अहिरवार, निकिता इरपाचे, विनीता बस्तवार, सुशील बस्तवार, नारायण गौर, सोनू बकोरिया, पप्पी कलोशिया, अनूप गांचले, कन्हैया बामने, कृष्ण चौधरी सहित कई कांग्रेसी नेता और यंग ब्रिगेड के कार्यकर्ता उपस्थित थे।









