इटारसी। वरिष्ठ नागरिक मंच का चतुर्भुज काब्जा समिति निर्धन मेधावी छात्र छात्रा सहायता निधि छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन 10 अक्टूबर दिन शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से गोठी धर्मशाला में किया गया है ।
मंच प्रवक्ता राजकुमार दुबे ने बताया कि समिति द्वारा निर्धारित छात्र/छात्रा संख्या के तहत शहर की सरकारी शालाओं पीएमश्री कन्या हायर सेकेंडरी शाला सूरज गंज, संदीपनी हायर सेकेंडरी शाला पीपल मोहल्ला एवं कन्या हायर सेकेंडरी पुरानी इटारसी से वर्ष 2025 के सत्र में दसवीं हाई स्कूल बोर्ड की बार्षिक परीक्षा उच्च अंकों से उत्तीर्ण करने वाले निम्न आय वर्ग के हर एक मेधावी छात्र छात्रा को छात्र सहायता निधि 1000 रुपए की नगद राशि सौंपी जाती है।
इस वर्ष इस छात्रवृत्ति योजना के लाभ से 28 छात्र /छात्रा लाभान्वित हो रहे हैं। कार्यक्रम में लाभान्वित होने वाले छात्र/छात्राओं को अपने परिचय के लिए आधार कार्ड अथवा शाला परिचय पत्र लाना होगा।









