इटारसी। झांसी से चलकर नागपुर को जाने वाली पैसेंजर का इटारसी से चलने के कुछ देर बाद ही ग्राम जुझारपुर के पास इंजन फेल हो गया। इसके बाद यह ट्रेन करीब डेढ़ घंटे वहीं खड़ी रही। इटारसी से दूसरा इंजन भेजकर ट्रेन को रवाना किया गया। इस पूरी कवायद में ट्रेन डेढ़ घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही।
मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में इटारसी ने नागपुर के लिए करीब एक बजे रवाना हुई झांसी नागपुर पैसेंजर का लगभग दो किलोमीटर चलने के बाद इंजन में खराबी आ गई। इसकी सूचना इटारसी को दी गई तो यहां से करीब डेढ़ घंटे बाद दूसरा इंजन भेजा गया। घटना जुझारपुर रेलवे केबिन के पास दोपहर 1 बजे की है। दूसरे इंजन को लगाकर करीब ढाई बजे ट्रेन को नागपुर के लिए रवाना किया गया है।
इंजन फेल होने से डेढ़ घंटे खड़ी रही पैसेंजर
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







