केसला/सुखतवा। साइबर अपराधों से आम नागरिकों को बचाने के उद्देश्य से, थाना केसला द्वारा ग्राम सुखतवा में एक विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सुखतवा के अलावा आस-पास के ग्रामों— खोरा, चांदकिया, एवं साधपुरा के ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान, पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के तरीके विस्तार से समझाए।
इन बातों के प्रति आगाह किया
- ऑनलाइन ठगी और बैंक फ्रॉड से कैसे बचें।
- किसी भी अनजान व्यक्ति या कॉल करने वाले के साथ अपना ओटीपी या बैंक संबंधित गोपनीय जानकारी कभी भी साझा न करें।
- संदिग्ध या अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचें, क्योंकि यह आपके व्यक्तिगत डेटा और पैसों को खतरे में डाल सकता है।
सतर्कता ही सबसे बड़ी सावधानी
पुलिस अधिकारियों ने समझाया कि साइबर सुरक्षा के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ी सावधानी है। ग्रामीणों को किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर भरोसा न करने की सलाह दी गई।
उपस्थित ग्रामीणों ने पुलिस विभाग द्वारा समाज हित में चलाए जा रहे इस जनजागरण अभियान की सराहना की और इसके लिए पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में सफल रहा।









