इटारसी। नर्मदापुरम जिले में पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य को बनाए रखने के लिए एक बार फिर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2025 की शुरुआत होने जा रही है। यह महत्वपूर्ण अभियान 12, 13 और 14 अक्टूबर 2025 को पूरे नर्मदापुरम जिले में चलाया जाएगा।
अभियान के तहत, शून्य से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से ‘दो बूंद जिंदगी की’ पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे इन तीन दिनों के दौरान अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य दिलवाएं, ताकि जिले में पोलियो वायरस को फैलने से रोका जा सके और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके।









