इटारसी। तवानगर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के तीन होनहार छात्रों का चयन विभागीय राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। ये खिलाड़ी अब नर्मदापुरम विभाग का प्रतिनिधित्व करने के लिए सिंगरौली रवाना हो गए हैं।
विद्यालय की कक्षा 12 वीं की छात्रा कुमारी अलीशा खान (पिता इशरत खान), और छात्र नमन बरडे तथा फैजान अली का चयन उनकी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के आधार पर किया गया है। खिलाडिय़ों को विद्यालय के व्यायाम शिक्षक हेमंत पटेल के मार्गदर्शन में सिंगरौली के लिए रवाना किया गया।
संस्था के प्राचार्य एमके बेदी, व्याख्याता आरएस श्रीवास्तव, जिला वालीबाल संघ के उपाध्यक्ष एवं जल संसाधन विभाग स्पोट्र्स क्लब के क्षेत्रीय अध्यक्ष बशारत खान सहित विद्यालय परिवार और सभी खेल प्रेमियों ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और शानदार प्रदर्शन की कामना की है।








