इटारसी। नर्मदांंचल चौरिया कुर्मी समाज सेवा समिति जिला नर्मदापुरम द्वारा आगामी 21 अक्टूबर 2025 को प्रतिभा सम्मान एवं दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। समाज संगठन के जिलाध्यक्ष शंभू दयाल पटेल ने बताया कि यह समारोह मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025 को प्रात: 11 बजे से क्रिस्टल रिसॉर्ट, फोर लेन पर किया जाएगा।
किन प्रतिभाओं का होगा सम्मान
समारोह में उन सभी मेधावी छात्रों और सफल प्रतियोगियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सम्मान पाने वाले प्रतिभागियों में शासकीय, अशासकीय, एमपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षा में वर्ष 2024-25 में एमपी पीएससी, यूपीएससी, पीएचडी, नीट, केट, क्लेट, गेट, आईआईटी और सीए जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के साथ ही वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सभी प्रकार के खेलों में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागियों का सम्मान किया जाएगा।
सम्मान के पात्र सभी प्रतिभागियों को अपने सर्टिफिकेट के साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 15 अक्टूबर 2025 तक संपर्क करना अनिवार्य है। समिति के अध्यक्ष शंभू दयाल पटेल ने समाज के सभी बंधुओं से इस कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।









