---Advertisement---

शासकीय एमजीएम कॉलेज इटारसी में ‘युवा उत्सव’ का शुभारंभ

By
On:
Follow Us

इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटारसी में आज, 09 अक्टूबर 2025 को तीन दिवसीय ‘युवा उत्सव’ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर इसका शुभारंभ किया।

प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा उत्सव छात्रों के लिए अपनी प्रतिभा निखारने का एक अच्छा अवसर होता है। उन्होंने यह भी बताया कि यह उत्सव कला (नृत्य, संगीत, नाटक आदि) के माध्यम से संस्कृति, परंपरा एवं विरासत का संदेश देता है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है और उनका मस्तिष्क सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है।

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

कार्यक्रम का प्रारंभ वाद-विवाद प्रतियोगिता से हुआ, जिसका विषय ‘पारंपरिक ज्ञान एवं आधुनिक ज्ञान के बीच संतुलन एवं समन्वय संभव है’ था। वाद-विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में प्रथम स्थान प्रदीप कौर, द्वितीय स्थान सौम्या चौरे, और तृतीय स्थान राजेश्वरी दुबे ने प्राप्त किया। विपक्ष में प्रथम स्थान अयान मंसूरी, द्वितीय स्थान धर्मराज, और तृतीय स्थान जोइता सरकार ने प्राप्त किया। इसके बाद, वक्तृता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय ‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भारतीय ज्ञान परंपरा की भूमिका’ था। इस विधा में तृप्ति ओमकार ने प्रथम, प्रांजल गौर ने द्वितीय और प्रदीप कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

गायन और वादन विधा

संगीत प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। एकल गायन (शास्त्रीय) में आदित्य दीक्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल गायन (सुगम) में प्रथम स्थान शिवानी हनोते, द्वितीय स्थान हिमांशी यादव, और तृतीय स्थान रितिका यादव ने प्राप्त किया। एकल गायन (पाश्चात्य) में सौम्या धुरेले प्रथम और रितिका यादव द्वितीय स्थान पर रहीं। समूह गायन में उर्वशी तिवारी ग्रुप प्रथम, सुहानी उपाध्याय ग्रुप द्वितीय, और हिमांशी यादव ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वादन प्रतियोगिता के अंतर्गत परकुशन विधा (तबला वादन)में अंश हातिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। (नान परकुशन) विधा (बांसुरी वादन) में आदित्य परसाई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संचालन डॉ. आशुतोष मालवीय एवं डॉ. एकता मालोनिया ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.