इटारसी। ऋषिकुल गुरुकुल नर्मदापुरम द्वारा आयोजित मानस लीग चैम्पियंस 2025 प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए हैं। संयोजक वैभव शर्मा ने बताया कि जिला और तहसील स्तर पर कई मेधावी छात्र-छात्राओं ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं।
इन सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र, रामचरितमानस और नकद राशि (500 से 3500 रुपए तक) देकर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य सम्मान समारोह 12 अक्टूबर (रविवार) को सुबह 11 बजे श्री प्रेमशंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन में आयोजित होगा। समारोह में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा मुख्य अतिथि होंगे, जबकि नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।









