होशंगाबाद। होशंगाबाद जिले मे 1 जून से अब तक 39 मि. मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले मे 22 जून को 15.3 मि. मी. औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दिन सर्वाधिक 31.6 मि. मी. वर्षा होशंगाबाद तहसील मे दर्ज की गई। इस संबंध मे अधीक्षक भूअभिलेख ने बताया की अब तक तहसील होशंगाबाद मे 69.3 मि. मी., सिवनीमालवा मे 82 मि. मी., इटारसी मे 22.4 मि. मी., बाबई मे 11 मि. मी., सोहागपुर मे 54 मि. मी. पिपरिया मे 32.6 मि. मी., बनखेडी मे 8 मि. मी. तथा पंचमढी मे 32.8 मि. मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि मे जिले मे 47.7 मि. मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिसमे तहसील होशंगाबाद मे 108.6 मि. मी., सिवनीमालवा मे 56.8 मि. मी., इटारसी मे 56 मि. मी., बाबई मे 39 मि. मी., सोहागपुर मे 33 मि. मी. पिपरिया मे 16.4 मि. मी., बनखेडी मे 21 मि. मी. तथा पंचमढी मे 50.8 मि. मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। लगभग सभी तहसीलो मे वर्षा का क्रम आरंभ हो गया है। इससे तापमान मे गिरावट आई है। फसल की बोनी के लिये किसानो को अभी भी अच्छी वर्षा का इंतजार है।
जिले में अब तक 39 मि.मी. वर्षा दर्ज
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







