---Advertisement---

नर्मदा अपना अस्पताल के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 350 से अधिक मरीजों की जांच

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। आमजन को उनके घर के समीप विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, नर्मदा अपना अस्पताल, हरदा बायपास रोड मेंनि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नर्मदा एडवांस्ड हार्ट केअर सेंटर भोपाल और आरोग्य भारती मध्यभारत प्रान्त के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया, जिसमें अनेक सामाजिक संगठनों ने सहयोग किया।

इस शिविर में 350 से अधिक मरीजों को नि:शुल्क परामर्श प्रदान किया गया, साथ ही बीएमडी (हड्डी घनत्व) और पीएफटी (फेफड़ों की क्षमता) जैसी महत्वपूर्ण जांचें भी नि:शुल्क की गईं।

सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने दी सेवाएं

शिविर में भोपाल और नर्मदा के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जाँच की और परामर्श दिया। जिसमें डॉ. मोहित जैन (हार्ट सर्जन), डॉ. सौरभ श्रीवास्तव (न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन), डॉ. राजेश शर्मा (ट्रॉमा एवं ऑर्थो स्पेशियलिस्ट), डॉ. अनुव्रत भटनागर (डायबिटीज एवं ब्लड प्रेशर विशेषज्ञ), डॉ. सौरभ रघुवंशी (जनरल सर्जन), डॉ. अनन्या रघुवंशी (महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ. रवि चढ़ार (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ), डॉ. अनुपम मालवीय (कैंसर रोग विशेषज्ञ), डॉ. सत्यवीर सिंह (नेत्र रोग विशेषज्ञ) शामिल रहे।

हृदय रोग विशेषज्ञ की सलाह

हृदय रोगों के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मोहित जैन ने बताया कि खराब दिनचर्या और अनियमित खानपान के कारण हृदय रोगों का खतरा अब शहरों से निकलकर गांवों तक पहुंच गया है। उन्होंने लोगों को अपनी दिनचर्या और खानपान सुधारने की सलाह दी, साथ ही बिना डर के हृदय रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेने और आवश्यक जांचें (ईसीजी, इको, एंजियोग्राफी) करवाने का आग्रह किया।

महानगरों की दौड़ हुई कम

आरोग्य भारती के अखिल भारतीय प्रमुख (आध्यात्मिक स्वास्थ्य) डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य संभाग के लोगों को पूर्ण आरोग्य उनके नगर में ही उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें विशेष इलाज के लिए महानगरों में न भटकना पड़े। अनेक विधाओं के सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों को नर्मदापुरम में आमंत्रित कर यह लक्ष्य पूरा किया गया है।

मीडिया प्रभारी मनोज सारन ने बताया कि अस्पताल में डॉ. सौरभ रघुवंशी, डॉ. अनन्या रघुवंशी और डॉ. रवि चढ़ार प्रतिदिन परामर्श और इमरजेंसी के लिए उपलब्ध रहते हैं, और भविष्य में भी इस प्रकार के नियमित सुपर स्पेशलिटी कैंप आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नर्मदा अपना अस्पताल के द्वार पीडि़त मानवता की सेवा के लिए 24 घंटे खुले रहते हैं।

सहयोगी सामाजिक संस्थाएं

इस सफल आयोजन में रोटरी क्लब नर्मदा पुरम रॉयल, लायंस क्लब होशंगाबाद, आदर्श महिला क्लब, राजपूत समाज, चौधरी समाज, करणी सेना परिवार, बुंदेलखंडी जिझौतिया ब्राह्मण समाज, वरिष्ठ नागरिक समिति सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.