---Advertisement---

दीपावली की त्योहारी रौनक : इस साल गांधी मैदान में बाजार, लाल मैदान में पटाखों की दुकानें

By
On:
Follow Us

इटारसी। दीपावली पर्व के अवसर पर लगने वाले पारंपरिक त्योहारी बाजार और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए स्थानीय प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। नगर पालिका, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे की उपस्थिति में यह तय किया कि इस वर्ष बाजारों को 3 अलग-अलग स्थानों पर स्थापित किया जाएगा।

प्रमुख बाजारों का स्थान निर्धारण

प्रशासन द्वारा नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाजारों को निम्नलिखित स्थानों पर लगाया जाएगा।

  • गांधी मैदान : यहां माता लक्ष्मी की प्रतिमा, बतासे, झाड़ू, दिए और पूजन सामग्री की दुकानें लगेंगी।
  • लाल मैदान (बैंक कॉलोनी के पास): यह स्थान विशेष रूप से पटाखों की बिक्री के लिए निर्धारित किया है।
  • पटाखा व्यापार संघ को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे दुकानें केवल इसी स्थान पर लगाएं।
  • आबादी क्षेत्र या मुख्य सड़क मार्ग पर पटाखों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
  • फ्रेंड्स स्कूल मैदान : यहां फूल-माला, केले के पेड़ और सजावटी सामग्री की दुकानें लगाई जाएंगी।
  • यातायात और अतिक्रमण पर कड़ी निगरानी

प्रशासन ने त्योहारी भीड़ के दौरान यातायात नियंत्रण और अतिक्रमण को रोकने के लिए विशेष तैयारी की है।

  • अतिक्रमण पर रोक : बाजार क्षेत्र और प्रमुख सड़कों पर अनाधिकृत दुकान लगाने वालों पर कार्रवाई के लिए तीन दल गठित किए गए हैं। ये दल दो शिफ्टों (सुबह 8 से दोपहर 2 और दोपहर 2 से रात 8) में निगरानी करेंगे। अनधिकृत दुकान पाए जाने पर सामान जब्त किया जाएगा।
  • सुरक्षा और व्यवस्था : नगर पालिका तीनों स्थानों पर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी, जबकि पुलिस यातायात नियंत्रण और अस्थायी बैरिकेडिंग के माध्यम से भीड़ को नियंत्रित करेगी।

एसडीएम नीलेश शर्मा ने बताया कि यह व्यवस्था दीपावली के उल्लास और व्यवस्था दोनों को बनाए रखने के लिए की गई है, जिससे नागरिक सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से खरीदारी कर सकें।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.