इटारसी। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज इटारसी में प्राचार्य आरके चोलकर के निर्देशन तथा विभागाध्यक्ष श्रीमती विद्यावती सूर्यवंशी और पल्लवी नरवरे के नेतृत्व में राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम परियोजना महिला बाल विकास, केसला, नर्मदापुरम के सहयोग से आयोजित किया गया। परियोजना की पर्यवेक्षक सुश्री वंदना देवहारे ने विद्यार्थियों को पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली के लिए आवश्यक पोषक तत्वों को खान-पान में शामिल करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने संतुलित आहार और उसके महत्व पर प्रकाश डाला।
प्लास्टिक बहिष्कार और पर्यावरण संरक्षण पर जोर
पोषण जागरूकता के साथ-साथ, इस कार्यक्रम में एक और महत्वपूर्ण विषय पर भी ध्यान केंद्रित किया, सिंगल यूज प्लास्टिक। विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने और इसके हानिकारक पर्यावरणीय प्रभावों से अवगत कराया। इसी श्रृंखला में, उन्हें पर्यावरण संरक्षण संबंधी आवश्यक निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम के अंत में, सभी उपस्थित विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई, ताकि वे एक स्वस्थ और स्वच्छ भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दे सकें। इस अवसर पर संस्था की श्रीमती अनीता वर्मा, श्रीमती सोनिया अग्रवाल, श्रीमती महालहा सहित 100 से अधिक विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम पोषण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने में सफल रहा।









