इटारसी। शासकीय सांदीपनि विद्यालय सुखतवा की प्रतिभाशाली छात्रा कुमारी प्रज्ञा तिवारी ने हाल ही में आयोजित शालेय राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में सहभागिता कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कक्षा 6वीं की छात्रा प्रज्ञा तिवारी, जो सुनील तिवारी की पुत्री हैं, उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। प्रज्ञा का यह सफर 30 सितंबर 2025 को आयोजित जिला स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता से शुरू हुआ, जहां उन्होंने सफलतापूर्वक जीत दर्ज की। इसके उपरांत, 6 एवं 7 अक्टूबर 2025 को आयोजित विभागीय प्रतियोगिता (जबलपुर) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रज्ञा का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।
प्रज्ञा ने इसके बाद 8 अक्टूबर 2025 से 12 अक्टूबर 2025 तक ग्वालियर में आयोजित शालेय राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि पर सांदीपनि विद्यालय सुखतवा के प्राचार्य प्रदीप सिंह राजपूत एवं समस्त स्टाफ ने कुमारी प्रज्ञा तिवारी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की।








