इटारसी। मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इटारसी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कल 15 अक्टूबर 2025, दिन बुधवार को सबस्टेशन में आवश्यक मेंटेनेंस (रखरखाव) कार्य के चलते इटारसी के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। ट्रैक्टर स्कीम उपकेंद्र से संचालित होने वाले निम्नलिखित तीन फीडरों की विद्युत सप्लाई प्रभावित रहेगी।
- 11 केवी पुरानी इटारसी फीडर
- 11 केवी कोर्ट फीडर
- 11 केवी शिवराजपुरी फीडर
- विद्युत कटौती का समय : बिजली सप्लाई सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी।
प्रभावित होने वाले मुख्य क्षेत्र
इस मेंटेनेंस कार्य के कारण सनखेड़ा नाका, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पिंक सिटी, प्रधान मोहल्ला, पटेल मोहल्ला पुरानी इटारसी, कावड़ मोहल्ला, प्रजापति मोहल्ला, दक्षिण बंगलिया, श्री राम नगर, दीवान कॉलोनी कोर्ट एरिया, 12 बंगला, राठी कॉलोनी, जयप्रकाश नगर, नरेंद्र नगर, पलकमती नगर और वर्मा कॉलोनी में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि यह मेंटेनेंस उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। कार्य की आवश्यकतानुसार समय को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।









