इटारसी। केसला ब्लॉक मुख्यालय के अहीरपुरा, ताकू रोड स्थित एक मकान से अज्ञात चोर रात्रि में घुसकर करीब 1 लाख 95 हजार के सोने के आभूषण चुरा ले गया। घटना 13-14 अक्टूबर की रात की बतायी जाती है।
फरियादी नर्मदा प्रसाद यादव पिता राजाराम यादव 49 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि अज्ञात चोर उनके यहां से सोने के आभूषण चुरा ले गया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।









