इटारसी। विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इटारसी से मिली आवश्यक सूचना के अनुसार, कल 16 अक्टूबर 2025, दिन गुरुवार को पीपल मोहल्ला उपकेंद्र से संचालित होने वाले विभिन्न फीडरों की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। यह कटौती सबस्टेशन मेंटेनेंस कार्य के कारण की जा रही है।
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। मेंटेनेंस कार्य की आवश्यकता को देखते हुए, कंपनी ने यह कदम उठाया है, ताकि उपभोक्ताओं को भविष्य में बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सके। इस दौरान 11 केवी टाऊन फीडर, 11 केवी खेड़ा फीडर, 11 केवी न्यास फीडर, 11 केवी आवाम नगर फीडर और 11 केवी धोखेड़ा फीडर से संबंधित समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य की प्रगति के अनुसार, बिजली बहाली के समय को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।








