इटारसी। आज 15 अक्टूबर 2025 को रेल सुरक्षा बल के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, जबलपुर, राजीव कुमार यादव ने इटारसी में रेल सुरक्षा बल और रेल सुरक्षा विशेष बल के सदस्यों का सुरक्षा सम्मेलन लिया।
इस सम्मेलन में रेसुब के 25 बल सदस्य और रे.सु.वि.ब. के 90 बल सदस्य, कुल 115 बल सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान डॉ. अभिषेक वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त, भोपाल, एम. मुखर्जी सहायक सुरक्षा आयुक्त-II), मनीष कुमार पाण्डेय, निरीक्षक इटारसी, पवन शर्मा निरीक्षक, विशेष खुफिया शाखा और हरफूल सिंह बधाला निरीक्षक, अपराध शाखा, भोपाल मौजूद रहे।
सुरक्षा सम्मेलन के उपरांत, महानिरीक्षक ने रेसुब पोस्ट इटारसी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने रेलवे सुरक्षा और समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न सरकारी एजेंसियों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में वीरेंद्र मिश्रा एसडीओपी, इटारसी, गौरव सिंह बुंदेला टीआई, सिविल थाना, इटारसी, संजय चौकसे टीआई, जीआरपी, इटारसी, मनीष चंद्रा स्टेशन ऑफिसर, आईआरसीटीसी, इटारसी, उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) शामिल हुए। यह बैठक रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अंतर-एजेंसी समन्वय को बढ़ाने पर केंद्रित रही।








