इटारसी। पूज्य बाबा गोदड़ी वाला धाम इटारसी द्वारा संचालित आंख जांच केंद्र (गली नंबर 1, सिंधी कॉलोनी, इटारसी) के तत्वावधान में कल 15 अक्टूबर, दिन बुधवार को ग्राम सोनतलाई में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया।
शिविर दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक संचालित किया गया, जिसमें कुल 64 मरीजों को नि:शुल्क नेत्र जांच की सुविधा प्रदान की गई। इनमें 28 पुरुष और 36 महिलाएं शामिल थीं। जांच के दौरान 8 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई, जिन्हें आगे के उपचार के लिए परामर्श दिया गया।
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में सौरव डोंगरे, सुमित सेन, राधिका तिलोतिया, श्रीमती उषा उदयभान यादव, दिलीप, गोदड़ी वाला धाम के सचिव सन्मुख दास चेलानी का विशेष सहयोग रहा।
बाबा गोदड़ी वाला धाम समाज के कल्याण और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया है।








