इटारसी। बालक ध्रुव प्ले एंड पब्लिक स्कूल में आज दीपावली उत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का संचालन शाला की संचालिका श्रीमती मीना परसाई और रजत प्रधान के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाला की संचालिका श्रीमती मीना परसाई ने दीप प्रज्वलन करके किया। इस अवसर पर स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक छोटी सी राम कथा प्रस्तुत की। बच्चों ने भगवान श्री राम का जीवन परिचय और उनके 14 वर्षों के वनवास की गाथा को बड़े ही मनमोहक ढंग से व्यक्त किया।
शाला के संचालक रजत प्रधान ने इस अवसर पर कहा कि बच्चे हमेशा से ही भगवान का रूप होते हैं। उन्होंने जोर दिया कि संस्था में ऐसे छोटे-छोटे कार्यक्रम आयोजित करना बच्चों को उनकी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से जोड़कर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस आयोजन ने स्कूल में उत्सव और सांस्कृतिक शिक्षा का माहौल बनाया।








