इटारसी। दीपावली के अवसर पर कृषि उपज मंडी समिति, इटारसी में अनाज की नीलामी 6 दिनों तक बंद रहेगी। मंडी प्रशासन ने शुक्रवार को एक प्रेस-नोट जारी कर यह जानकारी दी।
मंडी समिति, इटारसी ने समस्त किसानों को सूचित किया है कि 18 अक्टूबर 2025, शनिवार से 22 अक्टूबर 2025, दिन बुधवार तक इटारसी व्यापारी एसोसिएशन द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य में नीलामी कार्य बंद रखने की सूचना दी गई है।
नीलामी की स्थिति
- बंद : 18 अक्टूबर, शनिवार से 22 अक्टूबर 2025 बुधवार तक।
- इस अवधि में अनाज मंडी में नीलामी कार्य पूरी तरह बंद रहेगा तथा सभी मंडी में नीलामी/विपणन कार्य पूर्ववत् जारी रहेंगे।
- पुन: प्रारंभ : 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार को नीलामी कार्य फिर से प्रारंभ होगा।
किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी उपज बेचने के लिए इस बंदी को ध्यान में रखते हुए ही मंडी आएं। यह सूचना किसानों के हित में जारी की गई है।








