इटारसी। रेलवे स्टेशन का प्रशासन दिवाली और छठ त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती हुई भीड़ को संभालने और उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए गंभीरता से काम कर रहा है। इसके लिए रेलवे स्टेशन पर कुछ विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। रेलवे स्टेशन परिसर में टेंट लगाकर यात्रियों को कुछ पल ठहरने की सुविधा दी गई है।
उल्लेखनीय है कि दीवाली और छठ जैसे पर्वों को देखते हुए यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। दिवाली और छठ के कारण प्रतिदिन 15 से 20 हजार यात्री स्टेशन पहुंच रहे हैं। स्टेशन के बाहर अस्थायी टेंट लगाए गए हैं। प्लेटफार्म पर अस्थाई पूछताछ केंद्र बनाए गए हैं। ट्रेनों की जानकारी के लिए बार-बार अनाउंसमेंट किए जा रहे हैं।


सुरक्षा व्यवस्था
आरपीएफ और अन्य अधिकारी स्टेशन पर पैनी नजर रखे हुए हैं। कई चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि त्योहारों के समय यात्रा आसान और सुरक्षित रहे।








