नर्मदापुरम। देर शाम गुप्ता ग्राउंड में लगे पटाखा बाजार का उद्घाटन नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेंद्र रावत ने किया। इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, भाजपा नेता हंस राय, महेंद्र यादव, पार्षद राजेंद्र उपाध्याय, महेश बाबरिया, अर्पित मालवीय, नंदू यादव, अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत उपस्थित रहे।
इस दौरान अतिथियों ले पटाखा बाजार का निरीक्षण किया। वहां उपलब्ध सुविधाएं देखी। साथ ही पटाखा दुकानदारों को हिदायत देते हुए कहा कि सावधानी बरतें। रेत से भरी बाल्टियां एवं अग्निशमन यंत्र अपनी दुकानों में अवश्य रखें। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा दुकानदारों की हौसला अफजाई करते हुए पटाखे खरीदे तथा डिजीटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए यूपीआई से पटाखों का भुगतान किया।








