जीएसटी पर व्यापार महासंघ की कार्यशाला
इटारसी। संयुक्त व्यापार महासंघ के तत्वावधान में जीएसटी विषय पर कार्यशाला का आयोजन आज दोपहर पत्रकार भवन में किया गया। कार्यशाला में टेलीसाफ्टवेयर इंजीनियर सचिन पाटिल ने प्रोजेक्टर के माध्यम से जीएसीटी की तकनीकि बारीकियां व्यापारियों को समझाई। कार्यशाला में व्यापारियों को जीएसटी कैसा टैक्स सिस्टम है, हमें किसी तरह से हमारे खाते-बही रखने हैं, हमें कौन-कौन सी रिपोर्ट हर माह सरकार को देनी है, वो रिपोर्ट कैसे बनेगी जैसे सवालों पर इस कार्यशाला में चर्चा कर जानकारी दी। इस अवसर पर सन्नी चेलानी, हशमतराय नवलानी, संदीप खंडेलवाल, मो. अथर खान, दीपक हरिनारायण अग्रवाल सहित अनेक व्यापारी मौजूद थे।
समझाई जीएसटी की तकनीकि बारीकियां
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







