इटारसी। चौरिया कुर्मी समाज की एकमात्र अधिकृत प्रतिनिधि संस्था नर्मदाअंचल चौरिया कुर्मी समाज सेवा समिति जिला नर्मदा पुरम के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
समाज संगठन के जिला अध्यक्ष शंभू दयाल पटेल ने बताया कि समिति के द्वारा 21 अक्टूबर 2025, मंगलवार प्रात: 1 बजे से स्थान – क्रिस्टल रिसॉर्ट फोर लाईन पर यह समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कक्षा दसवीं एवं 12 वीं कक्षा के शासकीय, अशासकीय, एमपी बोर्ड, सीबीएससी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2024 -25 में 80 प्रतिशत एवं उससे ऊपर अंक वाले सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
एमपीपीएससी, यूपीएससी, पीएचडी, नीट, कैट, क्लेट गेट, आईआईटी, सीए, उक्त सभी प्रतियोगी परीक्षा में वर्ष 2024-25 में सफलता प्राप्त प्रतिभागी को भी सम्मानित किया जाना सुनिश्चित किया गया है। वर्ष 2024 – 25 में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सभी प्रकार के खेलों में सम्मिलित प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जाएगा।








