---Advertisement---

राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने ग्राम रंढाल गौशाला में गोवर्धन पूजा एवं गौ पूजन किया

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। दीपावली के पावन अवसर के उपरांत ग्राम रंढाल स्थित गौशाला परिसर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया उपस्थित रहीं। उन्होंने विधि-विधान से गोवर्धन महाराज और गौ माता का पूजन कर क्षेत्रवासियों को गोवर्धन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान प्रगति ग्राम संगठन महिला शक्ति संकुल स्वसहायता समूह की बहनों द्वारा निर्मित जैविक खाद भेंट की गई, जिससे गौशाला एवं ग्रामीण कृषि में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में प्रेरणा प्राप्त हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रकृति व पशुधन संरक्षण को लेकर जन-जागृति अभियान चलाया जा रहा है। सरकार संकल्पबद्ध है कि ग्रामीण स्तर पर भी जैविक खेती, गौ संरक्षण एवं पारंपरिक पर्वों को नए आयाम मिले।

उल्लेखनीय है कि गोवर्धन पूजा को अन्नकूट महोत्सव के रूप में भी जाना जाता है। यह पर्व भारतीय लोक जीवन में प्रकृति, पशुधन और मानव के आपसी संबंधों का जीवंत प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत रंढाल के सरपंच खुशीलाल आठनेरे, उपसरपंच राजेंद्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता किशन यादव, संजीव मालवीय, प्रभारी उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. शैलेंद्र नेमा, रामेश्वर मीना, कलम किशोर फौजदार, दिनेश मीना, कृपाराम फौजदार, डॉ. राजेंद्र शर्मा एवं महिला स्वसहायता समूह से श्रीमती दमयंती वर्मा, श्रीमती गायत्री केवट, श्रीमती शोभा आठनेरे, श्रीमती गंगा बाई सहित अनेक ग्रामीण जन एवं गौशाला समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने सुरभि गौशाला में किया गौ पूजन

गौ माता में अलौकिक दिव्यता बसती है। जिससे उनके समीप होने पर अनुपम शांति की अनुभूति होती है। यह बात कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने गोवर्धन पूजन के अवसर पर सुरभि गौशाला में गौ पूजन के दौरान कही। कलेक्टर ने गौशाला पहुंचकर गौ माता को चुनरी ओढ़ा कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वात्सल्य के साथ सहलाते हुए उनका विधिवत पूजन कर उन्हें विशेष गौग्रास जिसमें खिचड़ी, गुड-चापड़, सुदाना, फल आदि का सेवन करवाया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र रावत, पशुपालन विभाग से डॉक्टर शैलेंद्र नेमा, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर सुश्री मीना ने गोवर्धन पर्व के अवसर पर गौशाला में श्रद्धा और भक्ति के साथ गौ पूजन संपन्न करने के उपरांत गौशाला का भ्रमण कर बछड़े को स्नेहपूर्वक दुलार भी किया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि वह समय निकालकर अवश्य उनके निवास पर स्थित गौशाला में पहुंचकर गौ माता के साथ समय व्यतीत करती हैं। कलेक्टर ने कहा की गौ माता एकमात्र ऐसा पशु है जो कि प्रत्येक दृष्टिकोण से लाभकारी है।

इस अवसर पर गौशाला के संचालक पंडित सोमनाथ शर्मा ने बताया कि गौशाला की स्थापना वर्ष 2023 में की गई थी। यहां पाली गई प्रथम गौमाता का नाम ‘सुरभि’ रखा गया था, जिसके नाम पर ही गौशाला का नामकरण किया गया। कलेक्टर ने कहा कि गौ सेवा के लिए प्रारंभ की गई यह पहला उल्लेखनीय एवं अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग के साथ-साथ नगर पालिका एवं जन सहयोग के माध्यम से निश्चित रूप से गौशाला के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.