इटारसी। कुर्मी समाज सेवा समिति, जिला नर्मदापुरम द्वारा समाज की दो होनहार प्रतिभाओं, डॉ. मानसी चौरे और श्रुतिका चौरे, को सम्मानित किया गया। दोनों ही प्रतिभाएं जेएल चौरे की बेटियां हैं।
डॉ. मानसी चौरे वर्तमान में उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में तैनात हैं, जहां वे अपनी सेवाएं दे रही हैं। वहीं, आरईएस (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा) विभाग में एसडीओ (उपखंड अधिकारी) के पद पर कार्यरत श्रुतिका चौरे को भी चौरिया कुर्मी समाज सेवा समिति, नर्मदापुरम द्वारा सम्मानित किया गया।

श्रुतिका चौरे की ओर से यह सम्मान उनके पिता, जेएल चौरे ने प्राप्त किया। कुर्मी समाज ने इन दोनों बेटियों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और उन्हें सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।








