इटारसी। इटारसी तहसीलदार कार्यालय में आज, 22 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को एक बार फिर से तहसीलदार श्रीमती सुनीता साहनी ने पदभार ग्रहण कर लिया। उनके पुन: ज्वॉइन करने पर तहसील कार्यालय के कर्मचारियों और नगर के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
गौरतलब है कि श्रीमती साहनी पूर्व में भी इटारसी तहसीलदार के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं और उनकी कार्यशैली को काफी सराहा गया था।
बता दें कि तहसीलदार सुनीता साहनी मैटरनिटी लीव (मातृत्व अवकाश) पर थीं, जिस कारण तहसीलदार का प्रभार अस्थाई रूप से नायब तहसीलदार शक्ति सिंह तोमर संभाल रहे थे। अब श्रीमती साहनी के वापस आने से प्रशासनिक कार्यों में और अधिक गति आने की उम्मीद है। नगर की जनता को उनसे बेहतर और सुगम प्रशासनिक सेवाओं की अपेक्षा है।








